कोल: रेप व पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने बौनेर तिराहे से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jul 7, 2024 SSP संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। SSP द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गांधी पार्क पुलिस ने रेप व पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को बौनेर तिराहे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पिंटू उर्फ छोटे निवासी हाथरस रेप व पॉक्सो के मामले में फरार चल रहा था।