कोल: 900 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ पुलिस ने शातिर अभियुक्त को काली देह तिराहे के पास से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jul 7, 2024 थाना सासनीगेट पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रवि कुमार पुत्र रमेश चंद्र वाल्मीकि को काली देह तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 900 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की गई।