चरखारी: चरखारी में अतिवृष्टि से गिरे मकानों का राजस्व टीम ने किया सत्यापन, राहत सूची तैयार की
DM गजल भारद्वाज के निर्देश पर राजस्व टीमों ने सर्वे शुरू किया है। एसडीएम और तहसीलदार के निर्देशन में चरखारी, खरेला, रिवई और गौरहारी-सूपा सर्किल में टीमें गठित की गई हैं। कानूनगो सत्यप्रकाश राठौर और प्रदीप खरे के नेतृत्व में भटेवरा कलां, दमदमा, जरौली, चंदौली समेत कई गांवों में गिरे मकानों का स्थलीय सत्यापन कर राहत राशि के लिए सूची तैयार की जा रही है।