गिरिडीह: नेताजी चौक से टावर चौक तक नगर निगम व यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे से अवैध कब्जे हटाए गए
नगर निगम और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को 1 बजे शहरी क्षेत्र के नेताजी चौक से टावर चौक तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसकी अगुवाई नगर प्रबंधक विपिन विमल टोप्पो और यातायात इंस्पेक्टर दुग्गन टोपनो कर रहे थे। इस मौके पर फोर लेन सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने वाले का चलान काटा गया।