गिरिडीह: सिरसिया: सदर प्रखंड सभागार में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित
सिरसिया स्थित सदर प्रखंड सभागार में बुधवार को 10 बजे से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और सदर प्रखंड के सहयोग से रक्त दान शिविर का किया गया।शिविर में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद ,प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक मौजूद थे। इस शिविर में सदर प्रखंड के कर्मियों के द्वारा कुल 13 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।