गिरिडीह: मुख्यालय के तीन थानों में प्रतिनियुक्ति चौकीदार वेतन को तरस रहे, सिरसिया CO ने समाधान का आश्वासन दिया
गिरिडीह जिला मुख्यालय के तीन थाना में प्रतिनियुक्ति चौकीदार वेतन की आस में जलालत की जिन्दगी जीने को मजबूर हैं। इनके मुद्दों पर बुधवार को 3 बजे सिरसिया ब्लॉक में अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद ने सकारात्मक आश्वासन दिया।बताया गया कि इनकी नियुक्ति के सात महीने गुजर जाने के बाद भी वेतन नहीं मिला।