गिरिडीह: गिरिडीह जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच जल्द ही कंबल का होगा वितरण
गिरिडीह जिले में बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए जल्द ही जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया जाएगा ।पपरवाटांड़ कार्यालय से उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को 4 बजे इसकी जानकारी दी। बताया कि ठंड को लेकर कई ठोस कदम उठाए जा रहे है। एक ओर शहरी क्षेत्र समेत विभिन्न चौक चैराहों पर अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है।