गिरिडीह: जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह द्वारा सिरसिया ब्लॉक समेत सभी प्रखंडों में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की सिरसिया ब्लॉक समेत गिरिडीह के सभी प्रखंडों एवं पंचायत विधिक सहायता केंद्रों में बुधवार को 11 बजे से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया।झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा व डालसा सचिव सफदर अली नैयर के आदेशानुसार यह कार्यक्रम किया गया।