गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर गांधी चौक में फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ ने किया कंबल वितरण
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के मौके पर बुधवार को 3 बजे गांधी चौक में फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ के द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें दूर-दराज से आए हुए वैसे वेंडर्स को चिन्हित कर उन्हें इस ठंड के मौसम में कंबल प्रदान किया गया।