मिहोना: दबोह के वार्ड 15 में सफाई व्यवस्था बदहाल, सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी
Mihona, Bhind | Nov 14, 2026 एक ओर स्वच्छता अभियान और साफ-सफाई के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं नगर परिषद दबोह के वार्ड नंबर 15 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। यहां नालियों का गंदा पानी आम रास्तों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को इसी गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। वार्डवासियों का आरोप है कि लंबे समय से नालियों की नियमित सफाई नहीं हुई है