शिवपुरी में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की टीम ने शिवपुरी शहर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही शुरू कर दी है।
एसडीएम श्री आनंद सिंह राजावत के निर्देशन में राजस्व टीम ने शिवपुरी के मनियर क्षेत्र में सर्वे क्रमांक 275 अवैध कॉलोनाइजर श्रीमती रेखा राय पत्नी भजनलाल राय और मनियर के सर्वे क्रमांक 259 अवैध कॉलोनाइजर शिवराजसिंह पुत्र रामजीलाल धाकड़ की अवैध कॉलोनी में जेसीबी द्वारा सड़कों को हटाया गया और कॉलोनाइजर को विधिवत अनुमति के साथ नियमानुसार कॉलोनी निर्मित करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा संबंधित पर सख्त कार्यवाही होगी।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने नगरीय क्षेत्रों में सुव्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने, अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने और अनधिकृत भूखंडों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष 'जिला स्तरीय कॉलोनी सेल' का भी गठन किया है और समस्त अनुविभाग में एसडीम को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। इसी क्रम में अवैध कॉलोनियों पर जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नागरिकों को भी हिदायत दी गई है कि वह अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने और अपनी पूंजी निवेश करने से बचें।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
32 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026