जिला प्रशासन की कार्यवाही,करैरा में करोड़ों की शासकीय भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार करैरा में एसडीएम श्री अनुपम शर्मा और तहसीलदार श्री ललित शर्मा ने कार्रवाई करते हुए करैरा के सिरसौद चौराहे पर ग्राम घसारही स्थित 1.50 हेक्टेयर की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। इस शासकीय भूमि को कब्जे में लेकर ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया है।
एसडीएम श्री अनुपम शर्मा ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#shivpuri
29 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026