बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 5, 2024 बिजनौर जनपद में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में मोनू नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बिजनौर निवासी एक व्यक्ति ने मोनू के खिलाफ अपनी पुत्री से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को मोहल्ला ज्योति नगरी से गिरफ्तार कर लिया और चालान कर जेल भेज दिया है।