मेजा: मेज़ा तहसील परिसर में निःशुल्क प्याऊ, भीषण गर्मी में बना लोगों के लिए सहारा
Meja, Allahabad | Apr 21, 2026 मेज़ा तहसील परिसर में आज मंगलवार दोपहर स्थापित निःशुल्क प्याऊ भीषण गर्मी में अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए राहत का बड़ा साधन बन गया है। कड़ाके की धूप में यह प्याऊ लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराकर उन्हें गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद कर रहा है। इस सेवा का संचालन स्थानीय समाजसेवी अमरेश शुक्ल द्वारा हर वर्ष गर्मी के मौसम में किया जाता है।