भानपुरा: भाजपा मंडल भानपुरा की बैठक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर सम्पन्न हुई
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।