केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज जिला सक्ती प्रवास पर जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड पहुंचे।
उनके साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी सक्ती पहुंचे। आगमन पर 50 सदस्यीय श्री सिद्धेश्वरनाथ महिला कर्मा पार्टी ने मनमोहक प्रस्तुति देकर स्वागत किया।
हेलीपेड पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, एसपी श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
11 views | Sakti, Chhattisgarh | Sep 11, 2026