Public App Logo
Profile Picture

PRO Sakti

@prosakti
165Followers
0Following
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

आज जनदर्शन में कुल 33 आवेदन हुए प्राप्त

<nis:link nis:type=tag nis:id=जनदर्शन nis:value=जनदर्शन nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=saktidist nis:value=Saktidist nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sakti nis:value=Sakti nis:enabled=true nis:link/>

@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh
आगामी खरीफ सीजन 2026-27 को ध्यान में रखते हुए जिले में किसानों को समय पर एवं सुगमता से उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग और जिला प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। वर्तमान में जिले में विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों एवं प्रमाणित बीजों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है तथा आवश्यकता के अनुसार वितरण की कार्यवाही निरंतर जारी है। जिले में अब तक कुल 37,015.57 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया गया है, जिसमें से 22,653.25 मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया जा चुका है। वर्तमान में 14,362.32 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडार उपलब्ध है, जिससे किसानों की आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

उपलब्ध भंडारण में यूरिया 20,992.52 मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) 4,813.00 मीट्रिक टन, पोटाश 805.00 मीट्रिक टन, डीएपी 3,212.20 मीट्रिक टन तथा एनपीके 7,192.85 मीट्रिक टन शामिल है। वहीं किसानों को अब तक यूरिया 13,265.10 मीट्रिक टन, एसएसपी 2,349.00 मीट्रिक टन, पोटाश 472.60 मीट्रिक टन, डीएपी 2,072.50 मीट्रिक टन एवं एनपीके 4,494.05 मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है। खरीफ वर्ष 2026 हेतु जिले को 24,255 क्विंटल बीज का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध 22,660.20 क्विंटल बीज का भंडारण समितियों में किया जा चुका है तथा 17,265 क्विंटल बीज किसानों को वितरित किया जा चुका है।
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन व सुशासन तिहार 2026 के लंबित आवेदनों की समीक्षा कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने आगामी मानसून को देखते हुए वन, उद्यानिकी एवं रेशम विभाग को व्यापक पौधारोपण की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। खरीफ सीजन के मद्देनज़र किसानों को खाद, बीज और सिंचाई की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने, नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा देने तथा अवैध खाद-बीज विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

बैठक में लोक सेवा गारंटी, पीएम आवास, आयुष्मान, पीएम सूर्यघर योजना, लंबित पेंशन, राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी लंबित प्रकरणों, जनदर्शन व जनचौपाल की शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=tlmeeting nis:value=tlmeeting nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=saktidist nis:value=saktidist nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sakti nis:value=sakti nis:enabled=true nis:link/>

@chhattisgarhcmo 
@dpr.chhattisgarh
मंत्रिपरिषद के निर्णय

मंत्रिपरिषद ने आज “छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति (CG-CBG Policy), 2026” के प्रारूप का भी अनुमोदन किया है। इस नीति के माध्यम से राज्य में उपलब्ध कृषि अवशेष, नगरीय ठोस अपशिष्ट, पशुधन अपशिष्ट एवं अन्य जैविक संसाधनों का वैज्ञानिक प्रबंधन कर उन्हें स्वच्छ गैसीय ईंधन कम्प्रेस्ड बायोगैस में परिवर्तित किया जाएगा। 

इस नीति से अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी, जैव उर्वरक उत्पादन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
मंत्रिपरिषद के निर्णय

मंत्रिपरिषद ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, सशक्तीकरण, विभागीय योजनाओं के अभिसरण और डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने के लिए आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ’’विकसित भारत - रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना छत्तीसगढ़’’ के प्रारूप का अनुमोदन किया है। भारत सरकार के अधिनियम, 2025 के अनुरूप लागू की जा रही इस योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिवस अकुशल श्रम आधारित रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, ग्रामीण आधारभूत संरचना निर्माण, आजीविकामूलक परिसंपत्तियों के विकास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत आधारित समेकित विकास, विभागीय योजनाओं के अभिसरण तथा पीएम गति शक्ति से समन्वय को बढ़ावा मिलेगा।
मंत्रिपरिषद के निर्णय

मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से ’’अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सृजन केंद्र (हथकरघा, बुनाई-सिलाई, हस्तशिल्प आदि), प्रसंस्करण इकाइयां (दलहन, तिलहन, राइस मिल, डेयरी आदि), सेवा केंद्र (कोल्ड स्टोरेज, सोलर ड्रायर, कृषि उपकरण मरम्मत, अटल डिजिटल केंद्र आदि), विपणन केंद्र तथा आपूर्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

इस योजना का उद्देश्य उपलब्ध अधोसंरचना और मशीनरी का बेहतर उपयोग करते हुए स्थानीय उत्पादन, प्रसंस्करण, सेवा और विपणन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इससे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा।
विश्व सिकल सेल दिवस पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिकल सेल रोग की रोकथाम, जांच एवं उपचार संबंधी जानकारी देकर लोगों को किया गया जागरूक

<nis:link nis:type=tag nis:id=saktidist nis:value=saktidist nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=छत्तीसगढ़ nis:value=छत्तीसगढ़ nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सक्ती nis:value=सक्ती nis:enabled=true nis:link/> 

@chhattisgarhcmo 
@dpr.chhattisgarh
शासन की किसान हितैषी पहल से मानक दर पर खाद की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित

 जिले के अचानकपुर निवासी मोहित मैत्री ने बताया कि खैरा सहकारी समिति के माध्यम से शासन द्वारा निर्धारित मानक दर पर किसानों को खाद का वितरण सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि समय पर उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध होने से किसानों को कृषि कार्यों में सहूलियत मिल रही है तथा वे शासन की इस व्यवस्था से संतुष्ट हैं। 

किसान हित में किए जा रहे इस प्रभावी प्रयास के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=saktidist nis:value=saktidist nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=फर्टिलाइजर nis:value=फर्टिलाइजर nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sakti nis:value=sakti nis:enabled=true nis:link/>

@chhattisgarhcmo 
@dpr.chhattisgarh
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया निर्माणाधीन जिला पंचायत भवन का निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

<nis:link nis:type=tag nis:id=saktidist nis:value=saktidist nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sakti nis:value=sakti nis:enabled=true nis:link/>

@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh
जिले की महत्वपूर्ण खबरें....
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 23वीं किस्त के अंतर्गत देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

जिले के 85,391 किसानों के खाते में 17 करोड़ 08 लाख रुपये हस्तांतरित

<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रधानमंत्री_किसान_सम्मान_निधि_योजना nis:value=प्रधानमंत्री_किसान_सम्मान_निधि_योजना nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=saktidist nis:value=saktidist nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sakti nis:value=sakti nis:enabled=true nis:link/>

@chhattisgarhcmo 
@dpr.chhattisgarh
हमने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू की है। अब प्रदेशवासी अपनी किसी भी समस्या या शिकायत को सीधे दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

— मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम
 📍स्टेट हाई स्कूल, राजनांदगांव 

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmhelpline nis:value=CMHelpline nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmhelpline1076 nis:value=cmhelpline1076 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/>
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की अवधि 3 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है। सक्ती जिले के पंजीकृत किसान रगजा, मालखरौदा, बेल्हाडीह, पिहरीद, जैजैपुर और कोटमी समितियों में अपनी उपज बेचकर योजना का लाभ ले सकते हैं। 

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य: चना ₹5,875, सरसों ₹6,200 और मसूर ₹7,000 प्रति क्विंटल निर्धारित
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि का हुआ भुगतान

जिले के 85,391 किसानों के खाते में 17 करोड़ 08 लाख रुपये हस्तांतरित

<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रधानमंत्री_किसान_सम्मान_निधि_योजना nis:value=प्रधानमंत्री_किसान_सम्मान_निधि_योजना nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=saktidist nis:value=saktidist nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sakti nis:value=sakti nis:enabled=true nis:link/>
@chhattisgarhcmo
सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से अब आमजन को मिलेगी 441 से अधिक शासकीय सेवाएं, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति

राज्य सरकार की सेवा सेतु योजना से नागरिक सेवाएं हुईं आसान, सेवा सेतु केंद्र बना आमजनों का सहारा

जिले का पहला डिजिटल विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी, आमजन को मिल रही 441 से अधिक सेवाओं की सुविधा

<nis:link nis:type=tag nis:id=sewasetu nis:value=sewasetu nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=saktidist nis:value=saktidist nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sakti nis:value=sakti nis:enabled=true nis:link/>
कम मात्रा में अधिक प्रभाव - नैनो यूरिया और नैनो डीएपी कृषि क्षेत्र में नवाचार की नई पहचान बन रहे हैं। बेहतर पोषण दक्षता, कम लागत, आसान उपयोग और पर्यावरणीय संतुलन के साथ ये आधुनिक उर्वरक खेती को अधिक उत्पादक, लाभकारी और टिकाऊ बना रहे हैं।

हमारा लक्ष्य है - समृद्ध किसान, उन्नत कृषि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था।

<nis:link nis:type=tag nis:id=nanourea nis:value=NanoUrea nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nanodap nis:value=NanoDAP nis:enabled=true nis:link/>
सक्ती जिले के ग्राम नंदेली निवासी किसान श्री भुवनेश्वर चंद्रा ने अपने 1 एकड़ खेत में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग कर अच्छा उत्पादन प्राप्त किया। 

सफलता से उत्साहित होकर उन्होंने क्षेत्र के अन्य किसानों से भी नैनो उर्वरकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नई तकनीक ही समृद्ध खेती की पहचान है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=नैनो_डीएपी nis:value=नैनो_डीएपी nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=saktidist nis:value=saktidist nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=नैनो_यूरिया nis:value=नैनो_यूरिया nis:enabled=true nis:link/> 

@chhattisgarhcmo 
@dpr.chhattisgarh
सुशासन की सफलता की गूंज अब हर घर तक

आज से शुरू हो रहा है 'तिहार छत्तीसा' का प्रसारण

सुशासन तिहार की प्रेरक कहानियों और हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को समर्पित यह विशेष सीरीज 22 जून से 26 जून तक प्रतिदिन रात 9:30 बजे दूरदर्शन छत्तीसगढ़ पर प्रसारित होगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=तिहार_छत्तीसा nis:value=तिहार_छत्तीसा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sushasantihar nis:value=SushasanTihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सुशासन nis:value=सुशासन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनकल्याण nis:value=जनकल्याण nis:enabled=true nis:link/> DoordarshanChhattisgarh ChhattisgarhGovernment
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुदायिक भवन सक्ती में उत्साहपूर्वक किया गया सामूहिक योगाभ्यास, जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम संपन्न

सांसद, कलेक्टर, एसपी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों अधिकारियों कर्मचारियों और नगरवासियों ने एकजुट होकर किया योग

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन अपनाए - सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सभी ने ली सामूहिक शपथ

<nis:link nis:type=tag nis:id=अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस nis:value=अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=saktidist nis:value=saktidist nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सक्ती nis:value=सक्ती nis:enabled=true nis:link/>
नैनो यूरिया बना किसान जितेंद्र कुमार कोशले के लिए वरदान

विकासखंड जैजैपुर के ग्राम कोटेतरा के प्रगतिशील किसान जितेंद्र कुमार कोशले ने अपनी 2.50 एकड़ धान की खेती में नैनो यूरिया का उपयोग कर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया से उर्वरकों पर खर्च घटा और फसल की पैदावार बढ़ी। उनके सकारात्मक अनुभव से क्षेत्र के अन्य किसान भी आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। श्री कोशले ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=नैनो_यूरिया nis:value=नैनो_यूरिया nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=नैनो_डीएपी nis:value=नैनो_डीएपी nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=saktidist nis:value=saktidist nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sakti nis:value=sakti nis:enabled=true nis:link/>

@chhattisgarhcmo 
@dpr.chhattisgarh
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुदायिक भवन सक्ती में उत्साहपूर्वक किया गया सामूहिक योगाभ्यास, जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम संपन्न

सांसद, कलेक्टर, एसपी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों अधिकारियों कर्मचारियों और नगरवासियों ने एकजुट होकर किया योग

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन अपनाए - सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सभी ने ली सामूहिक शपथ

<nis:link nis:type=tag nis:id=अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस nis:value=अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=saktidist nis:value=saktidist nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सक्ती nis:value=सक्ती nis:enabled=true nis:link/>
छत्तीसगढ़ में आधुनिक और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने में नैनो उर्वरक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे विकल्प उर्वरक प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के साथ लागत में बचत और बेहतर उत्पादकता को बढ़ावा दे रहे हैं। कृषि विशेषज्ञ भी इनके संतुलित उपयोग को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

नैनो उर्वरकों को अपनाकर किसान टिकाऊ, उन्नत और लाभकारी कृषि की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त आत्मबल का आधार है। यह हमें जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य, संतुलन और सकारात्मकता के साथ करना सिखाता है।

आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=idy2026 nis:value=IDY2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yogaday nis:value=YogaDay nis:enabled=true nis:link/>
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को प्रातः 7 से 8 बजे तक सामुदायिक भवन, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के पास, सक्ती में योग कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" है। 

मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी, जबकि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जिला प्रशासन सक्ती ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।