केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती में आयोजित 'प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन' में सम्मिलित हुए।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2 लाख नवनिर्मित आवासों में हितग्राही परिवारों का गृह प्रवेश कराया गया और उन्हें उनके सपनों के पक्के घर की चाबी सौंपी गई।
छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 3.65 लाख अतिरिक्त आवासों की सौगात मिली। सक्ती में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना और बस्तर में पीएम आवास सर्वे की समय-सीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ाने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन, ‘धार अपार’ और ‘सुघ्घर बाड़ी’ अभियान, 270 नवीन इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टरों तथा ‘अथ उद्यमिता की ओर’ के चैलेंज फंड इवेंट का शुभारंभ किया गया।
#PMAY #PMAYG #ShivrajSinghChouhan #VishnuDeoSai #Chhattisgarh Sushasansarkar LakhpatiDidi GraminVikas AwasYojana
Sakti, Chhattisgarh | Sep 11, 2026