भादरा: भादरा के नोहर रोड़ पर अण्डरपास के निकट चिट्टा सहित एक युवक को किया गया गिरफ्तार
भादरा में पुलिस ने नोहर-हिसार बाईपास अंडरब्रिज के पास 1.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ विशाल कुमार (26) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में उसने श्योपुरावास निवासी सोनू राजपूत से चिट्टा लाने की बात बताई, जिस पर जांच शुरू की गई।