हरसूद: अतिक्रमण हटाने के नोटिस पर व्यापारी एसडीएम के पास पहुंचे
Harsud, Khandwa | Sep 29, 2026 नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा नगर के व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के संदर्भ में नोटिस दिए गए थे। जिसको लेकर मंगलवार दोपहर 12 बजे के लगभग नगर के व्यापारी हरसूद एसडीएम आरसी खतेडिया के पास पहुंचे। एसडीएम को व्यापारियों ने बताया कि व्यापारियों का यह अभिमत है कि निर्मित पक्की नाली के बाहर जो भी अतिक्रमण है उसे स्वयं 2 दिनों के अंदर हटा लेंगे।