साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड के महाराजपुर रेलवे स्टेशन के निकट झुंझरी पुल के पास गंगा नदी के कटाव को देखते हुए रेलवे ने तेजी से बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
बुधवार की सुबह से रेलवे की टीम युद्ध स्तर पर कटाव निरोधक कार्य में जुटी है। मालदा रेल मंडल के एडीआरएम मौर्या, डीईएन विद्युत मंडल, एईएन वेद व्यास शरण समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
प्रभावित स्थल पर मालगाड़ी के वैगनों से बोल्डर गिराए जा रहे हैं। सैकड़ों मजदूर बोल्डर क्रेटिंग में जुटे हैं। नाव और हाइवा के माध्यम से भी बोल्डर एवं अन्य सामग्री पहुंचाई जा रही है।
रेलवे ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डाउन लाइन पर परिचालन अस्थायी रूप से बंद किया है, जबकि अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन जारी है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की टीम भी मौके पर तैनात है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार बोल्डर क्रेटिंग और स्लीपर के माध्यम से मजबूत सुरक्षा संरचना तैयार की ज�