हलसी: हलसी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की सूची जारी: 8,550 परिवारों को लाभ की उम्मीद
रविवार को हलसी प्रखंड की सभी 10 पंचायतों में आमसभा के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 8,550 संभावित लाभुकों की सूची सार्वजनिक की गयी. अपराह्न 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बीडीओ विकास कुमार ने कैंदी व धीरा में आमसभा में भाग लिया. उन्होंने बताया कि सूची पर दावे-आपत्तियां ली जाएंगी.सत्यापन के बाद पात्रता के आधार पर अंतिम सूची तैयार होगी.