सिकंदराराऊ: नगला विज़न में आरोपियों ने युवक और उसकी दिव्यांग मां के साथ की मारपीट, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
नगला विजन निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह अपनी मां विनीता देवी के साथ खेत पर थे। तभी गांव के महिला सहित 4 आरोपी वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज कर अजय और उनकी दिव्यांग मां को पीटा जिससे उनके और मां के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगीं हैं, आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। वही आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।