हरिद्वार: सलेमपुर में 13.10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिडकुल पुलिस ने 13.10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी क्षेत्र में लोगों को स्मैक सप्लाई करता था। आरोपी नितिन को सलेमपुर से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह क्षेत्र की एक दुकान में बैठा था। आरोपी नितिन यहां के रावली महदूद का रहने वाला है।