हरिद्वार: देर रात दक्षिण काली मंदिर पहुंचे मशहूर बॉलीवुड सिंगर बी प्राक, स्वामी कैलाशानंद गिरी से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
देर रात मशहूर बॉलीवुड सिंगर बी प्राक हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी कैलाशानंद गिरी को कई भक्ति गीत भी सुनाए। सिंगर बी प्राक ने रात को काली मंदिर पहुंचकर सबसे पहले दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।