हरिद्वार: जनपद के 11 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या पहुंची 14,53,842, बढ़े 28,014 मतदाता : ADM
रोशनाबाद में ADM पीएल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पूरे जनपद में 14 लाख 53 हजार 842 मतदाता हैं। उन्होंने अपील कर कहा कि 25 जनवरी को आयोजित 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कोई भी चाहे तो अपना नाम मतदाता सूची में अंकित कर सकता है।