हरिद्वार: सुभाष घाट पर बाइक खड़ी कर गंगा में कूदा युवक, गोताखोरों ने बचाई जान; पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
मंगलवार देर शाम सुभाष घाट पहुंचे एक युवक ने अपनी बाइक खड़ी कर अचानक गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में डूब रहे युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक लंबे समय से बीमार चल रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।