हरिद्वार: हरिद्वार में भैरव मंदिर के पास छोटी नहर से बरामद हुआ एक युवक का शव, जांच में जुटी कनखल थाना पुलिस
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित भैरव मंदिर के पास छोटी नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कनखल थाना पुलिस ने बरामद शव को नहर से बाहर निकाला और आसपास मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और जांच जारी है।