हरिद्वार: रोशनाबाद जिला कारागार में कैदियों को ठंड से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने भेजे 250 कंबल, जेलर मनोज आर्य ने दी जानकारी
रोशनाबाद जिला कारागार में कैदियों को ठंड से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने कैदियों को ढाई सौ कंबल उपलब्ध कराए हैं। जिले मनोज आर्य के अनुसार ठंड और शीतलहर के चलते तमाम बैरकों में ठंड से निपटने के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिसके तहत प्लास्टिक शीट भी लगाई गई हैं.. वहीं गर्म पानी की भी सभी बैरकों में व्यवस्था की गई है।