मोठ: जन्मदिन पर सेवा की मिसाल! भाजपा युवा नेता कपिल राजपूत ने आदिवासी बस्ती में बांटी खुशियां, जरूरतमंदों को कराया भोजन
Moth, Jhansi | Aug 18, 2026 भाजपा युवा नेता कपिल राजपूत भरोसा ने अपना जन्मदिन जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटकर मनाया। रेव गांव की आदिवासी बस्ती में पहुंचकर उन्होंने परिवारों के बीच भोजन का वितरण कराया। कपिल राजपूत ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है और सक्षम लोगों को सामाजिक सेवा के लिए आगे आना चाहिए।