चित्तौड़गढ़ के बस्सी क्षेत्र के खेड़ी गांव में खेत में 10 फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना पर डीसीएफ राहुल झाझरिया, एसीएफ यशवंत कंवर व रेंजर नरेंद्र विश्नोई के निर्देशन में वन विभाग की टीम पहुंची। सावधानी से रेस्क्यू कर अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए छोड़ दिया।