खींवसर: खींवसर उपखंड में सड़क पर रेत बिछाने के लिए दो-दो फीट तक खोद डाली अंगोर भूमि, लालाप के ग्रामीणों ने जाताया विरोध
खींवसर से संखवास को जोड़ने के लिए बनाई जा रही हाइवे के निर्माण को लेकर ठेकेदार द्वारा लालाप गांव की अंगोर भूमि मे सड़क के दोनों तरफ दो-दो फीट गहरे खड्डे खोदे जा रहे है। ग्रामीणों ने इसको लेकर विरोध जताया, लेकिन ठेकेदार द्वारा किसी प्रकार की सुनवाई नहीं की गई तथा सड़क के दोनों तरफ दो-दो फीट के गहरे खड्डे लगातार खोदे जा रहे है। ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।