खींवसर: खींवसर में रामनवमी के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा,क्षेत्र के गांवों से बड़ी तादाद में शोभायात्रा में उमड़े लोग
खींवसर में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में बड़ी तादाद में आसपास के गांवो से लोग उमड़े।50 ट्रैक्टर ट्रॉली पर सर्व समाज के देवताओं की झांकियां सहित भगवान राम दरबार की झांकियां बनाई गई।कस्बे के मुख्य चौराहों से होते हुए शोभायात्रा फोर्ट चौराहे पर पहुंची जहां क्रेन से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।