खींवसर: लोकसभा आम चुनाव के तहत वोटिंग से 48 घंटे पूर्व खींवसर क्षेत्र में साइलेंस पीरियड किया गया घोषित
लोकसभा आम चुनाव को लेकर वोटिंग से 48 घंटे पूर्व खींवसर क्षेत्र में साइलेंस पीरियड घोषित किया गया है। प्रथम चरण के मतदान 19 अप्रैल व दितीय चरण के मतदान 26 अप्रैल को संपन्न होंगे। साइलेंस पीरियड के दौरान क्षेत्र में सार्वजनिक सभाओं, जुलूस, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रचार, संगीत समारोह, नाट्य अभिनय आदि आयोजन नहीं किए जा सकेंगे।