खींवसर: भाकरोद के समीप ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत
खींवसर से गुजरने वाले नागौर जोधपुर नेशनल हाइवे 62 पर भाकरोद के निकट ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक पुखराज मेघवाल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुखराज घर से बाइक लेकर अपने खेत जा रहा था इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमे उसकी मौत हो गई।