खींवसर: पांचला में घर के बाहर खेल रहे बालक को बोलेरो कैंपर गाड़ी ने मारी टक्कर,हादसे में बालक हुआ गंभीर घायल
खींवसर क्षेत्र के पांचला में घर के बाहर खेल रहे बालक को बोलेरो कैंपर गाड़ी ने टक्कर मार दी।हादसे में बालक गंभीर घायल हो गया।बालक का नाम सुनील बताया जा रहा है साथ ही हादसे के बाद बालक को खींवसर के राजकीय अस्पताल लाया गया जंहा चिकित्सको ने बालक का उपचार कर अधिक उपचार के लिए नागौर रेफर किया है।