हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर सियासत तेज, अनूपपुर कांग्रेस ने एप्स्टीन विवाद को लेकर साधा निशाना
मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अनूपपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार ‘गुड्डू’ चौहान ने हरदीप पुरी की उम्मीदवारी को लेकर एप्स्टीन विवाद का हवाला देते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
श्याम कुमार चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में हरदीप पुरी को एप्स्टीन से जोड़ते हुए कई गंभीर आरोप लगाए और भाजपा के इस फैसले को मध्यप्रदेश और मानवता का अपमान बताया। हालांकि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
वहीं दूसरी ओर शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव का प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
एक ही राजनीतिक फैसले को लेकर सामने आए इन बयानों से मध्यप्रदेश की सियासत में भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। कांग्रेस जहां एप्स्टीन विवाद को मुद्दा बनाकर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा की ओर से हरदीप पुरी की उम्मीदवारी का स्वागत किया जा रहा है।
#HardeepPuri #EpsteinFiles #MadhyaPradesh #Congress #BSP24News