डिंडौरी: भा. कि. संघ डिंडौरी के पदाधिकारियों ने किसानों की लंबित 14 सूत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान संघ डिंडौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू सहित पदाधिकारी और सदस्यों ने किसानो की मूलभूत 14 सूत्रीय लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन गुरुवार शाम 4:30 बजे कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को सौपा। दरअसल भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियो ने नहर, बोनस, फसल नुकसान का मुआवजा सहित 14 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा।