खरगोन। लगातार हो रही तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। वार्ड क्रमांक 3 की बैंक कॉलोनी में बारिश का गंदा पानी रहवासी सचिन तोमर के घर में घुस गया। समस्या से परेशान सचिन तोमर ने अर्धनग्न होकर गंदे पानी में बैठकर अनोखा प्रदर्शन किया और वार्ड पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों से जल निकासी व्यवस्था सुधारने की गुहार लगाई।