सावन के तीसरे सोमवार को विशेष संयोग के दिन नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ जिलेभर में मनाया जाएगा। शहर के बी टी आई रोड़ स्थित प्राचीन नाग मंदिर में सोमवार सुबह नाग देवता और नागेश्वर महादेव का विशेष पूजन और दूध से अभिषेक किया जाएगा। मंदिर व्यवस्थापक गंगा बाई ने बताया कि शाम को बाबा का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात 51 किलो हलवे की प्रसादि का वितरण किया जाएगा।
*11 बजे तक नहीं हुई सफाई*
नाग पंचमी के एक दिन पूर्व सुबह 11 बजे तक मंदिर के आसपास नगर पालिका द्वारा सफाई नहीं की गई थी। मंदिर समिति सदस्यों ने बताया कि कल यहां पेड़ो की छटाई की गई थी लेकिन डालियों को अगले दिन हटाया गया इसके लिए भी कई बार नगर पालिका में सूचना देना पड़ी। सफाई के लिए भी दारोगा को बोला गया लेकिन सुबह 11.30 तक भी सफाई नहीं हुई। श्रद्धालुओं को सावन महीने में गंदगी के बीच से ही दर्शन करने जाना पड़ा।