पंडारक: पंडारक में आंधी पानी का कहर, इमली का विशाल पेड़ गिरा, ग्रामीणों को लाखों की क्षति
Pandarak, Patna | Sep 24, 2026 पंडारक के दरगाही टोला में एनएच 31 के किनारे खड़ा विशालकाय इमली का पुराना पेड़ लगभग 11 बजे गिर गया। बताया जा रहा है कि आंधी पानी के कारण यह पेड़ गिरा है, जिसके नीचे आई 10 कार, दो जनरेटर और एक ऑटो दबकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीण इस घटना से लाखों की क्षति बता रहे हैं।