सतबरवा: जीरो गांव में निर्माण स्थल पर झूठा शिलापट्ट लगाए जाने पर पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता भड़के
पलामू जिले के पांकी प्रखंड के जीरो गांव में आदिम जनजाति के लिए बनाए जा रहे बहुदेशीय भवन में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। निर्माण कार्य में बंगला ईंट, थर्ड ग्रेड सीमेंट और बालू की जगह डस्ट का उपयोग किया जा रहा है। पीलिंथ तक टेढ़ा-मेढ़ा बना दिया गया है, जिससे भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।