सतबरवा: पलामू के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सामूहिक प्रयास ज़रूरी: मंत्री राधाकृष्ण किशोर
सतबरवा प्रखंड के मलय डैम में शुक्रवार शाम 4 बजे तक जिला स्तरीय पंचायत सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पलामू के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सामूहिक प्रयास जरूरी है।