सतबरवा: दुलसुलमा पंचायत सचिवालय में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित, उपचार के बाद मुफ्त दवा वितरित
सतबरवा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला बुधवार शाम 5 बजे तक पंचायत सचिवालय दुलसुलमा में लगाया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने अपने सहयोगियों के साथ दीप प्रज्जवलित करके उद्घाटन किया। मौके पर कहा कि बेहतर स्वास्थ्य ही धन है। सबसे अनमोल चीज स्वास्थ्य है। आप स्वस्थ रहेंगे तो देश स्वस्थ होगा।