छठ पूजा में बंद आवास को चोरों ने बनाया निशाना, 46 हजार नकदी समेत छह लाख के जेवरात उड़ाए
छठ महापर्व के दौरान चोरों ने एक बंद आवास को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के फुफुआडीह हाजरा टोला की है, जहां चंदन साव के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 46 हजार रुपये नकद समेत छह लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली।
जानकारी के अनुसार, चंदन साव रविवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में ताला लगाकर छठ पूजा में संध्या अर्घ्य देने अपने भाई के घर जोड़ापीपल गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और फिर अंदर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर घर में प्रवेश किया।