Public App Logo
Profile Picture

Md Farukh पत्रकार

@ansarifarukh903
418Followers
0Following
मैथन में DVC के 223 MW सोलर प्रोजेक्ट पर बवाल! विस्थापितों का उग्र प्रदर्शन, जेसीबी चालक से मारपीट और पुलिस से धक्का-मुक्की
यार की बैचलर लाइफ को अलविदा कहने का वक्त आ गया! 😎
शगाई मुबारक हो भाई........💫
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
3.30 लाख बहनों को मिली अक्टूबर महीने की सम्मान राशि

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अक्टूबर 2026 में धनबाद जिले के कुल 3,30,653 लाभुकों को सम्मान राशि (2500 रुपए प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है। 

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल 82 करोड़ 66 लाख 32 हजार 500 रूपये की राशि अंतरण की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को सितम्बर महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है। 

उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।
नहीं रही निशा भगत, किया आत्महत्या

Ranchi - आदिवासी नेत्री निशा भगत ने अपने फेसबुक में Live आकर खुदकुशी कर ली. रो रो कर घटना के पहले लाइव में ही निशा ने थानेदारों को कॉल लगाया. निशा ने मौत के पीछे हेमंत सरकार, झारखण्ड पुलिस और जमीन दलालों को वजह बताया. निशा के मौत के पहले सरना समाज के अजय तिर्की ने बहुत ही घिनौने आरोप निशा पर लगाए थे.

मौत से 3 घंटा पहले निशा भगत ने अपने फेसबुक लिखा था.
मेरी मौत का जिम्मेदार झारखंड पुलिस
न डरते हैं मिशनरी से,
न बिकते हैं पैसों से,
सरकार किसी की भी हो,
ज़मीन हमारी है, जान हमारी है...
गोबिंदपुर के बरियों में मस्जिद ढलाई के दौरान महिलाओं के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध, ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
जिस भाई का admit card और Aadhar card है वह गिरा हुआ था साहेबगंज रोड फतेहपुर मोर में है वह जाके लेलेमो असलम अंसारी पिता मो शौकत अंसारी पता ग्राम चीहुटिया पोस्ट गोकुल नारायणपुर
सांसद विधायक बनना आसान है लेकिन ग्राम प्रधान (सरपंच) का चुनाव जीतना बहुत कठिन है, अब इन्हें ही देखिए 
राजस्थान के रहने वाले ये फेमस इन्फ्लुएंसर पवन साहू है, सोशल मीडिया पर इनके करीब 3 करोड़ फॉलोवर्स है,
इन्होंने पंचायत चुनाव लड़ी....राजस्थान के <nis:link nis:type=tag nis:id=भीलवाड़ा nis:value=भीलवाड़ा nis:enabled=true nis:link/> जिले के ग्राम पंचायत फुलिया खुर्द से इन्होंने अपनी पत्नी कोमल साहू के नाम पर चुनाव लड़ा, डिफेंडर जैसे महंगी गाड़ियों पर रील काटने वाले पवन साहू को मात्र 277 वोट मिले और ये बुरी तरह से चुनाव हार गए... इन्होंने कहा था कि मैं लोगों को शराब पिलाकर एवं मटन खिलाकर वोट नहीं लुंगा, इन्होंने कई विकास कार्यों का वादा किया था, जो यह चुनाव हारने के बाद भी अपने वादे पूरा रहा है, गांव में अपने निजी मद से बोरिंग करवाया, 2 किलोमीटर तक सड़क बनवा रहे हैं... इससे यह साबित होता है कि पंचायती चुनाव में लोगों को मटन और शराब चाहिए अगर चुनाव जिताना है तो
DM आनंद शर्मा को कॉलर पकड़ा और चप्पल उठाकर मारने लगी ये अनपढ़ महिला सही कहा गया है पड़ोसी किसी का भला नहीं होने देती है।

बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में ASI चंद्रमोहन सिंह की गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने खोजपुर रोड जाम कर दिया। लोगों को समझाने और इंसाफ का भरोसा देने पहुंचे DM आनंद शर्मा के सामने ये महिला भड़क गई। वीडियो में महिला DM का कॉलर पकड़ती और चप्पल उठाती दिखाई दे रही है। DM लोगों को भरोसा दिला रहे थे कि पीड़ित परिवार के साथ हम खड़े है न्याय मिलेगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। पर ये बत्तमीजी महिला जो पड़ोसी होती है कहती है कि जो करना है अभी तुरंत कर इतने में कॉलर पकड़ लेती है और चप्पल उठा देती है।फिर वहां मौजूद पुलिस वाले सर को लेकर चले जाते है।ऐसे पड़ोसी के बारे आप क्या कहोगे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhubani nis:value=Madhubani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dm nis:value=DM nis:enabled=true nis:link/>
अच्छी खासी जिंदगी थी पढ़ने लिखने की उम्र थी सब
कुछ खत्म कर लिया | लव मैरिज के बाद की स्थिति - तुम्हारे बाप का माल है क्या जो मारोगे. दोनों घर परिवार से नाता तोड़कर शादी किया बाकी कहानी सामने है?
तोपचांची व सरायढेला के अल्ट्रासाउंड क्लिनिक सील
इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि सरायढेला के न्यू रिलीफ डायग्नोस्टिक सेंटर 
के विरुद्ध गंभीर शिकायत मिली थी। इसकी निष्पक्ष व गहन जांच के लिए एक छह सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया था। 

उन्होंने बताया कि उक्त केंद्र में कतरास की एक गर्भवती महिला का अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण कराया गया था। भ्रूण लिंग परीक्षण के संदेह में उसकी जांच करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है।

जबकि तोपचांची जांच घर, तोपचांची, में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन के मामले में अल्ट्रासाउंड मशीन सील किया गया।
गोविंदपुर फ्लाईओवर पर ओवरटेक के दौरान ट्रक ने कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचा परिवार, ट्रक मालिक ने कार मरम्मती कार्य का उठाया खर्च
शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितता का आरोप, निरसा विधायक अरूप चटर्जी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे धनबाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष शुरू किया आंदोलन,
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं
सात दिन के नवजात की गंभीर हृदय बीमारी के इलाज के लिए उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान, आरबीएसके के तहत  केरल में होगा उपचार

जनता दरबार में मात्र सात दिन के एक नवजात शिशु के गंभीर हृदय रोग के इलाज के लिए परिजनों ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत शिशु के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फिलहाल नवजात शिशु कोलकाता में भर्ती है।
बॉलीवुड स्टार चंकी पांडे पहुंचे धनबाद के गोविंदपुर, प्रतिभावान बच्चों को किया प्रोत्साहित। ऑल इंडिया टैलेंट सर्च कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड स्टार चंकी पांडे विगत रात धनबाद के गोविंदपुर पहुंचे।
रॉयल क्लब परासी के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन कई टीमों ने दिखाया बहेतरीन खेल
ये बच्चा अभी बड़ा नवाटांड में है कहां से आया है कुछ पता नहीं चल रहा है अपना नाम पता कुछ भी नहीं बता पा रहा है।
कृपा कर के ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।
गोबिंदपुर - टुंडी रोड पर धूल का कहर, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी

गोविंदपुर के टुंडी रोड की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में भरी डस्ट वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार बनकर उड़ रही है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने पथ निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत और पिचिंग कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे
सदर अस्पताल परिसर व मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई उपायुक्त एवं एसएसपी ने लिया त्वरित संज्ञान, कई वाहन जब्त व चालान काटे गए

सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने पाया कि कई आगंतुकों और वाहन चालकों द्वारा अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर न खड़े कर अस्पताल के मुख्य प्रवेश व आवागमन मार्ग पर ही बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए हैं।

मार्ग बाधित होने के कारण अस्पताल में आने वाली एम्बुलेंस, आपातकालीन सेवाओं और मरीजों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस अव्यवस्था को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही ट्रैफिक डीएसपी को त्वरित व कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
धनबाद उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई सीमा देवी और किरण देवी की रुकी पेंशन प्रक्रिया पूरी, दोनों लाभुकों ने जताया आभार

जिला समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त की संवेदनशीलता और तत्परता का प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला। भूली क्षेत्र की दो जरूरतमंद महिलाओं की लंबे समय से लंबित पेंशन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त महोदय ने त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करवाई, जिसके उपरांत दोनों लाभुकों का कार्य निष्पादित हो गया।

जनता दरबार में भूली 'डी' ब्लॉक (सेक्टर-5) निवासी सीमा देवी ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उन्हें विगत 9 महीनों से विधवा पेंशन की राशि प्राप्त नहीं हो रही थी। प्रखंड कार्यालय स्तर पर पूर्व में आवेदन देने के उपरांत भी निवारण न होने के कारण वे निरंतर आर्थिक संकट झेल रही थीं। वहीं, भूली निवासी वृद्ध महिला किरण देवी ने आवेदन देकर विगत 6 महीनों से वृद्धावस्था पेंशन बाधित होने की व्यथा रखी।  

दोनों मामलों को अत्यंत गंभीरता व मानवीय दृष्टिकोण से सुनते हुए उपायुक्त महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल तकनीकी एवं प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने तथा पेंशन बहाली सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया। उपायुक्त के स्पष्ट निर्देश के उपरांत प्रशासनिक स्तर पर त्वरित पहल करते हुए दोनों लाभुकों की पेंशन से संबंधित कार्यवाही संपन्न कराई गई। पेंशन की अगली राशि की भुगतान के वक्त इनकी पेंशन की राशि खाते में आनी शुरू हो जाएगी।
जेटेट परीक्षा देकर लौट रहे शिक्षक दंपती की बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, पति की मौत

धनबाद नबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार सरकारी शिक्षक अशरफ अली (36) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी जाह्नवी खातून घायल हो गईं। हादसे के बाद भागने के दौरान पिकअप चालक ने एक अन्य बाइक सवार अक्षय चक्रवर्ती को भी टक्कर मार दी। इस घटना में अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, अशरफ अली और उनकी पत्नी जाह्नवी खातून रविवार को धनबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) देने आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से बराकर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालगंज मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अशरफ अली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अशरफ अली को मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि अशरफ अली मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग निरसा में थी, जबकि पत्नी जाह्नवी की पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में थी। दोनों बराकर में किराये के मकान में रहते थे। पदोन्नति के उद्देश्य से दोनों जेटेट की परीक्षा देने धनबाद आए थे।

वहीं, हादसे के बाद भाग रहे पिकअप चालक ने रास्ते में बाइक सवार अक्षय चक्रवर्ती को भी अपनी चपेट में ले लिया। अक्षय टाइल्स और मार्बल का काम करते हैं। वह खाना खाने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनके सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें भी एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
जिस भाई का admit card और Aadhar card है वह गिरा हुआ था साहेबगंज रोड फतेहपुर मोर में है वह जाके लेलेमो असलम अंसारी पिता मो शौकत अंसारी पता ग्राम चीहुटिया पोस्ट गोकुल नारायणपुर
सांसद विधायक बनना आसान है लेकिन ग्राम प्रधान (सरपंच) का चुनाव जीतना बहुत कठिन है, अब इन्हें ही देखिए 
राजस्थान के रहने वाले ये फेमस इन्फ्लुएंसर पवन साहू है, सोशल मीडिया पर इनके करीब 3 करोड़ फॉलोवर्स है,
इन्होंने पंचायत चुनाव लड़ी....राजस्थान के <nis:link nis:type=tag nis:id=भीलवाड़ा nis:value=भीलवाड़ा nis:enabled=true nis:link/> जिले के ग्राम पंचायत फुलिया खुर्द से इन्होंने अपनी पत्नी कोमल साहू के नाम पर चुनाव लड़ा, डिफेंडर जैसे महंगी गाड़ियों पर रील काटने वाले पवन साहू को मात्र 277 वोट मिले और ये बुरी तरह से चुनाव हार गए... इन्होंने कहा था कि मैं लोगों को शराब पिलाकर एवं मटन खिलाकर वोट नहीं लुंगा, इन्होंने कई विकास कार्यों का वादा किया था, जो यह चुनाव हारने के बाद भी अपने वादे पूरा रहा है, गांव में अपने निजी मद से बोरिंग करवाया, 2 किलोमीटर तक सड़क बनवा रहे हैं... इससे यह साबित होता है कि पंचायती चुनाव में लोगों को मटन और शराब चाहिए अगर चुनाव जिताना है तो
गोबिंदपुर के जंगलपुर पंचायत के दरगाहटोला में मदरसा जामिया सैयदा जैनब लीलबनात के छत की ढलाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन, हजरत मौलाना अहमद नसर साहब हुए मुख्य रूप से शामिल
धनबाद उपायुक्त की संवेदनशील पहल: प्राथमिक विद्यालय किस्टोपुर की नन्हीं छात्रा की मांग पर 48 घंटे के भीतर पहुंचा कंप्यूटर

निरीक्षण के दौरान छात्रा ने तकनीकी शिक्षा के लिए की थी कंप्यूटर की मांग

उपायुक्त आदित्य रंजन के त्वरित निर्देश पर विद्यालय में स्थापित हुआ कंप्यूटर सेट, बच्चों के चेहरे खिले
तोपचांची व सरायढेला के अल्ट्रासाउंड क्लिनिक सील
इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि सरायढेला के न्यू रिलीफ डायग्नोस्टिक सेंटर 
के विरुद्ध गंभीर शिकायत मिली थी। इसकी निष्पक्ष व गहन जांच के लिए एक छह सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया था। 

उन्होंने बताया कि उक्त केंद्र में कतरास की एक गर्भवती महिला का अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण कराया गया था। भ्रूण लिंग परीक्षण के संदेह में उसकी जांच करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है।

जबकि तोपचांची जांच घर, तोपचांची, में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन के मामले में अल्ट्रासाउंड मशीन सील किया गया।