रहटगांव: रहटगांव वनांचल क्षेत्र के 28 किसानों को मिली खाद, शिकायत के बाद कृषि विभाग ने की तत्काल कार्रवाई
रहटगाव वनांचल क्षेत्र के किसानों को टोकन मिलने के बावजूद खाद नहीं मिलने की शिकायत के बाद कृषि विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे 28 किसानों को शनिवार शाम को यूरिया उपलब्ध कराया गया। किसानों ने बताया कि उन्हें 19 अगस्त को खाद के लिए टोकन दिए गए थे और 21 अगस्त को खाद लेने के लिए बुलाया गया था। किसान अपने वाहनों से पहुंचे।