🔴 देवरिया: पारिवारिक कलह में बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
👉 घटना: 10 अक्टूबर 2026 को लार थाना क्षेत्र के ग्राम नेवा में सुभावती देवी पत्नी बंशू राजभर पर रात में अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर वार कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
👉 पुलिस की कार्रवाई: लार पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी प्रकाश राजभर पुत्र सूरज राजभर को गिरफ्तार कर लिया।
👉 हत्या की वजह: पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर अपनी बड़ी मां सुभावती देवी के सिर पर वार करने की बात स्वीकार की।
👉 साक्ष्य बरामद: आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया है।
👉 न्यायालय में पेशी: पुलिस ने 15 अक्टूबर को आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Deoria, Deoria | Oct 16, 2026