देवरिया: मिशन शक्ति के तहत चार बच्चियां बनीं एक दिन की जिलाधिकारी
देवरिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मिश्रौलिया बैतालपुर की चार बच्चियों को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना और उन्हें अपने भविष्य के प्रति प्रेरित करना है।