ढीमरखेड़ा: बम्हनी कॉलोनी में मासूम शिव की मौत पर विधायक का संवेदनात्मक दौरा, पीड़ित परिवार को सौंपी आर्थिक सहायता
उमरियापान के ग्राम बम्हनी कॉलोनी में करंट लगने से 5 वर्षीय मासूम शिव कोरी की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह शनिवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की, आर्थिक सहायता राशि सौंपी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।